अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बोले मनीष सिसोदिया- देश का रक्षा कवच केजरीवालजी के साथ
मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे देश में देश का संविधान चलेगा। भाजपा ने सीबीआई और ईडी का उपयोग नहीं दुरुपयोग किया। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का बाहर आना हम सबके लिए राहत की बात है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ज़मानत देने के बाद AAP के मनीष सिसोदिया ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को बहुत बड़ा संदेश दिया है कि तुम्हें अपनी तानाशाही बंद करनी पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट का आदेश बीजेपी के मुंह पर कड़ा तमाचा है कि आप एजेंसियों का गलत उपयोग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से सीबीआई पर टिप्पणी की है, उससे एक साफ संदेश दिया है। हमारे देश में देश का संविधान चलेगा। भाजपा ने सीबीआई और ईडी का उपयोग नहीं दुरुपयोग किया। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का बाहर आना हम सबके लिए राहत की बात है।