लगातार हो रहे हत्याकांड से मणिपुर में आक्रोश, इंफाल घाटी में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन
मणिपुर-असम सीमा पर जिरी और बराक नदी के संगम के पास तीन शव मिलने के बाद माहौल गरमा गया है। स्थानीय लोगों ने हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
मणिपुर-असम सीमा पर जिरी और बराक नदी के संगम के पास तीन शव मिले, जो जिरीबाम से लापता छह लोगों में से हो सकते हैं। लोगों ने हत्याकांड पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ कथित गोलीबारी में मारे गए 10 कुकी-जो युवकों का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके परिजनों को सौंपे जाने तक नहीं किया जाएगा। कुकी-जो समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रमुख संगठन ने यह जानकारी दी। मणिपुर में कुकी-जो समुदाय के प्रमुख संगठन ‘इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ)’ ने जिरीबाम जिले में मारे गए 10 लोगों के अंतिम संस्कार के संबंध में एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।