ममता बनर्जी ने की है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ये खास मांग
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में एक रैली आयोजित कर अपनी बात रखी थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर ऐसी मांग रख दी है, जिस पर सरकार गौर कर सकती है....
- Written By: विजय कुमार तिवारी
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई जघन्य घटना से पूरे देश में गुस्सा और आक्रोश की लहर फैल गई है। राजनीतिक गलियारों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में एक रैली आयोजित कर पीड़िता के लिए त्वरित न्याय की मांग की थी। अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देशभर में बढ़ते अपराधों के लिए कड़े कानून और त्वरित सजा के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना की मांग की है। घटना में पुलिस के घिरने के बाद ममता ने ये कदम उठाया है।