PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
PM Modi Terrorist: मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी से बवाल मच गया है। मतदान से ठीक पहले भाजपा ने इसे जनता का अपमान बताते हुए कांग्रेस-डीएमके से माफी की मांग की है।
- Written By: अक्षय साहू
Mallikarjun Kharge Controversial comment on PM Modi: तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है और मंगलवार को प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। इस चुनाव में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन का मुकाबला एआईएडीएमके और भाजपा के गठबंधन से है। सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। चेन्नई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे “आतंकवादी” हैं और समानता व न्याय में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दलों का उनके साथ जुड़ना लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा है। खरगे के इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। तमिलनाडु चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस तरह संबोधित करना भारत की जनता का अपमान है। गोयल ने कांग्रेस और डीएमके से माफी की मांग करते हुए कहा कि इस बयान से देश के करोड़ों मतदाताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।