Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
Maharashtra MLC Election 2026: महाराष्ट्र में विधान परिषद की 16 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, साफ शब्दों में कहें तो अब बड़ा ऐलान हो गया है।
- Written By: तनमय बरनवाल
Maharashtra MLC Election 2026: महाराष्ट्र में एक बार फिर चुनावी विगुल बजने जा रहा है। विधान परिषद की 16 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, साफ शब्दों में कहें तो अब बड़ा ऐलान हो गया है। खबरों की मानें तो आगामी 18 जून 2026 को मतदान होगा जबकि 22 जून को नतीजे आएंगे। स्थानीय निकाय चुनावों के बाद अब कांग्रेस, बीजेपी, शिवसेना, NCP समेत सभी दल पूरी ताकत से मैदान में उतर गए हैं। ऐसे में सवाल हो रहे की क्या इस होने वाले चुनाव से महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिलेंगे? लेकिन उससे पहले जानिए कि आखिर महाराष्ट्र में चल क्या रहा है?
बता दे की स्थानीय निकाय चुनाव टलने की वजह से विधान परिषद के इन क्षेत्रों के चुनाव भी लंबे समय से लंबित थे, लेकिन हाल ही में स्थानीय निकाय चुनाव होने के बाद अब इन 16 सीटों पर चुनाव का रास्ता पूरी साफ हो गया। ऐसे में सभी पार्टियां ज़ोरों शोरों से जुट गई है। दूसरी तरफ देखें तो महाराष्ट्र के जिन 16 स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में यह चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें राज्य के लगभग सभी प्रमुख जनपद और संभाग शामिल हैं। इसमें देखा जाए तो ठाणे, सोलापुर, अहिल्यानगर, जलगांव, सांगली-सातारा, नासिक, पुणे, नांदेड, यवतमाल, भंडारा-गोंदिया, रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली, अमरावती, धाराशिव-लातूर-बीड, परभणी-हिंगोली और छत्रपती संभाजीनगर-जालना शामिल है। पूरी खबर समझने के लिए ये वीडियो पूरा देखे।