दाढ़ी और गोल टोपी वाले मराठी बोलते हैं? राज-उद्धव पर नितेश राणे का हमला- VIDEO
Hindi Controversy: नितेश राणे ने कहा, हिंदू को मारा गया है। इतनी हिम्मत है तो नल बाजार और मोहम्मद अली रोड पर ये करके दिखाओ। उधर जाकर कान के नीचे बजाने की हिम्मत नहीं है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी विवाद गरमाया हुआ है। इसका असर अब सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मनसे के कार्यकर्ता एक दुकानदार से हिंदी में बात करने पर पिटाई कर देते हैं। साथ ही मराठी भाषा में बात करने को कहते हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि ये गोल टोपी दाढ़ी वाले मराठी बोलते हैं क्या? ये जावेद अख्तर, आमिर खान ये लोग क्या मराठी बोलते हैं क्या? ये केवल गरीब हिंदुओं के लिए है? गरीब और हिन्दुओं पर अगर कोई हाथ उठाएगा तो कार्रवाई होगी।