महाराष्ट्र के CM का बड़ा ऐलान, जानिए किस बात का प्रेसर महसूस कर रहे हैं देवेन्द्र फड़णवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कुर्सी संभालने के बाद पत्रकारों से बात की और अपने ऊपर पड़ने वाले प्रेसर की चर्चा की। जानिए कुर्सी पर बैठते ही कौन सी पहली घोषणा की ।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने अपने पहले हस्ताक्षर के तहत मरीज को अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये देने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जनता के बड़े जनादेश और अपेक्षाओं का दबाव है, जो बड़ी चुनौतियों को भी लाता है। उन्होंने राजकोषीय अनुशासन पर काम करने और महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ में कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के काम काज की समीक्षा हो रही है और उसी के हिसाब से उनके बारे में फैसला किया जाएगा। इस दौरान हर क्षेत्र का बैलेंस भी बनाया जाएगा।