ग्वालियर: 350 साल पुराने अर्जी वाले गणेश मंदिर में लगती है भक्तों की अर्जी, पूरी होती है मनोकामना, देखें VIDEO

Gwalior Ganesh Utsav 2026: ग्वालियर के 350 साल पुराने अर्जी वाले गणेश मंदिर में गणेश उत्सव पर भारी भीड़ उमड़ी है। मान्यता है कि सच्चे मन से अर्जी लगाने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।
Arji Wale Ganesh Mandir Gwalior
अर्जी वाले गणेश मंदिर ग्वालियर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़डिजाइन इमेज
Published on
Updated on

Famous Ganesh Temples In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सिंधिया छावनी में मौजूद लगभग 350 साल पुराना 'अर्जी वाले गणेश मंदिर' अपनी अनूठी मान्यताओं के कारण देश भर में बेहद प्रसिद्ध है। गणेश उत्सव के खास अवसर पर इस प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारियों के अनुसार, यहां आने वाले भक्त अपनी हर प्रकार की मनोकामना और अर्जी भगवान गणेश के चरणों में रखते हैं, चाहे वह कोर्ट-कचहरी के मामले हों या विवाह से जुड़ी अड़चनें हों, सभी मुरादें पूरी होती हैं।

इस प्राचीन मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां भगवान गणेश जी की मूर्ति के साथ रिद्धि-सिद्धि भी विराजमान हैं, जो इसे बेहद खास बनाती हैं। गणेश उत्सव के पावन पर्व पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है, जहां सुबह की विशेष आरती के बाद भगवान को छप्पन भोग, मोदक और लड्डुओं का प्रसाद अर्पित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर दर्शन का लाभ ले रहे हैं और अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com