MP के मंडला में वन विभाग के SDO को बंधक बनाकर लूटपाट, बदमाशों ने कार में किया अगवा, देखें VIDEO

Forest Department SDO Kidnapped Mandla: मध्य प्रदेश के मंडला में वन विभाग के एसडीओ को बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की। आरोपी उन्हें कार में अगवा कर जबलपुर की तरफ ले गए और मारपीट की।

Mandla SDO Robbed And Kidnapped: मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां वन विभाग के एसडीओ एमएल बरकड़े को अज्ञात बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, जब अधिकारी अपनी कार में मौजूद थे, तब कुछ बदमाश वहां पहुंचे और जबरन उनकी कार में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया।

आरोपी उन्हें उन्हीं की गाड़ी में अगवा कर मंडला से जबलपुर की तरफ ले गए। इस दौरान बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, सोने की चेन और अंगूठी छीन ली, तथा ऑनलाइन माध्यम से हजारों रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com