'दसवीं' फिल्म का पहला गाना 'मचा मचा रे' रिलीज, सीएम गंगाराम चौधरी के रोल में दमदार नजर आए अभिषेक बच्चन

मुंबई: ट्रेलर से दिल जीतने के बाद अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं (Dasvi) का पहला गाना 'मचा मचा रे' (Macha Macha Re) रिलीज हो गया है। इस गाने में अभिषेक को सीएम गंगा राम चौधरी के रूप में दिखाया गया है, जो अन्य कैदियों और उनके अनुयायियों के साथ जेल में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मीका सिंह द्वारा गाया गया, मचा मचा रे एक पेपी ट्रैक है। सोशल मीडिया पर गाने को शेयर करते हुए यामी गौतम ने लिखा, 'अब आएगा मजा जब सब साथ दूधर मचाएंगे! #MachaMachaRe song out now!' तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 अप्रैल, 2022 से Jio Cinema और Netflix पर स्ट्रीमिंग किया जाएगा। देखें 'मचा मचा रे' गाना-
Dasvi song Macha Macha Re
Published on: 
Updated on: 
Navbharat Live
navbharatlive.com