3 करोड़ की जमीन के लिए मरे हुए बाप के हाथों से लगवाया अंगूठा, रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल VIDEO

Rahimabad Property Crime: लखनऊ के रहीमाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 3 करोड़ की जमीन के लिए एक कलयुगी बेटे ने मरे हुए पिता के शव पर अंगूठा लगवाया।

UP Dead Body Thumb Impression: 75 वर्षीय बुजुर्ग छत्रपाल सिंह की मौत के बाद जहां घर में मातम पसरा था और ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे, वहीं उनके इकलौते बेटे महेंद्र ने अपनी इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। संपत्ति के लालच में अंधे हो चुके बेटे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मरे हुए पिता के ठंडे पड़ चुके शव के पास बैठकर सादे कागज पर उनके अंगूठे के निशान लगवाए।

मृतक बुजुर्ग ने जीते जी अपने प्रताड़ित करने वाले बेटे को जायदाद से बेदखल कर दिया था और अपनी जमीन बेटियों के नाम करने की इच्छा जताई थी। इस घिनौनी करतूत का किसी ग्रामीण ने चुपके से वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सनसनीखेज वाकये ने बाप-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठी है और लोग इस कलयुगी बेटे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com