लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी सीताराम येचुरी और वसंत दादा समेत अन्य दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लोकसभा में तो वहीं राज्यसभा में भी सभापति ने नटवर सिंह और सीताराम येचुरी सहित पिछले कुछ समय में दिवंगत हुए अपने कुछ पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सीताराम येचुरी और वसंत दादा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। तो वहीं राज्यसभा में नटवर सिंह और सीताराम येचुरी सहित पिछले कुछ समय में दिवंगत हुए अपने कुछ पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया और सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ पल के लिए मौन रखा। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि उन्हें बड़े दुख के साथ सदन को अवगत कराना पड़ रहा है कि उच्च सदन के पूर्व सदस्यों गुरचरण कौर, के नटवर सिंह, सीताराम येचुरी, धमर्पाल सभरवाल, धनेश्वर माझी, डॉ. ज्ञानप्रकाश पिलानिया और पर्वत कुमार सामंतरे का निधन हो गया है।