शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Latur Teacher Viral Video: लातूर में नशे में धुत मास्टर जी ढाबे पर शराब पीते हुए जांच रहे थे बोर्ड की कॉपियां। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा विभाग में हड़कंप।
- Written By: सजल रघुवंशी
Drunk Teacher Checking Exam: महाराष्ट्र के लातूर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अजय कोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मास्टर जी अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर बैठकर शराब और सिगरेट के नशे में धुत होकर छात्रों की बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचते नजर आ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब वह खुद पेपर चेक करने के बजाय अपने नशे में लड़खड़ाते दोस्तों को कॉपियां जांचने के लिए दे रहे थे। इस लापरवाही ने ‘लातूर पैटर्न’ की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षक अजय कोकने को नौकरी से निकाल दिया है। शिक्षाधिकारी ने स्कूल के प्रिंसिपल से लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा है, जबकि अभिभावक इस कृत्य को बच्चों के भविष्य के साथ क्रूर मजाक बता रहे हैं।