UP Female Teacher Controversy: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्रबंधक दिनेश राय द्वारा महिला शिक्षिका के साथ अभद्रता करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला तूल पकड़ चुका है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बातचीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी मैनेजर अपनी पत्नी के बीमार होने का हवाला देते हुए महिला शिक्षिका से आपत्तिजनक मांग करता नजर आ रहा है।
वीडियो में शिक्षिका प्रबंधक की इस घिनौनी हरकत का कड़ा विरोध करती और खुद को दूर रखने की चेतावनी देती दिखाई दे रही है। इस वायरल वीडियो और शिक्षिका की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी स्कूल प्रबंधक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनकी गरिमा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।