कुर्ला के प्रमोद महाजन गार्डन में कपल से मारपीट, वायरल वीडियो के बाद 6 नाबालिगों पर पुलिस का एक्शन, VIDEO

Pramod Mahajan Garden Kurla: मुंबई के कुर्ला स्थित प्रमोद महाजन गार्डन में कपल से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा है।

Kurla couple assault viral video: मुंबई के कुर्ला स्थित फिनिक्स मॉल के पास प्रमोद महाजन गार्डन में एक कपल के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। सुकून के पल बिताने गए इस कपल पर कुछ नाबालिग लड़कों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की और विरोध करने पर अपने साथियों को बुलाकर उन पर डंडों और घूसों से हमला कर दिया। घटना के समय पार्क में न तो कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद था और न ही आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने और मामला गरमाने के बाद घाटकोपर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

बीजेपी नेता किरीट सोमैया के पुलिस स्टेशन और घटनास्थल पर पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया और शनिवार को कार्रवाई करते हुए छह नाबालिगों को हिरासत में लिया। सभी को बाल सुधार गृह के जस्टिस के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिसंबर तक हिरासत में भेजकर काउंसलिंग के आदेश दिए गए हैं, जबकि बेहद कम उम्र के दो अन्य बच्चों के अभिभावकों को नोटिस जारी किया गया है। इस घटना ने मुंबई के सार्वजनिक पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.