कॉमेडियन कुणाल कामरा पर होगा एक्शन, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- किसी को बदनाम करने का हक नहीं
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के विवादास्पद बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करती है, लेकिन अनुचित बातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडी करने की आज़ादी है, लेकिन वह जो चाहे बोल नहीं सकते। महाराष्ट्र की जनता ने तय कर लिया है कि गद्दार कौन है। कुणाल कामरा को माफ़ी मांगनी चाहिए। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कॉमेडी करने का अधिकार है, लेकिन अगर यह जानबूझकर हमारे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है, तो यह ठीक नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कॉमेडी का उपयोग किसी का अपमान करने के लिए नहीं किया जा सकता। कामरा को अपनी ‘ओछी कॉमेडी’ के लिए माफी मांगनी चाहिए। शिव सैनिकों ने भी कहा है कि कामरा दो दिनों के भीतर एकनाथ शिंदे से माफी मांगें अन्यथा शिवसैनिक उन्हें मुंबई में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देंगे। उनका महाराष्ट्र ही नहीं देश में भी घूमना मुश्किल हो जाएगा।