30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
West Bengal: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के तिलजला इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग के बाद शुभेंदु सरकार ने सड़क पर अपना बुलडोजर उतार दिया है। 30 घंटे के अंदर प्रशासन ने फैक्ट्री को जमींदोज कर दिया।
- Written By: प्रिया जैस
West Bengal Bulldozer Action: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की सरकार एक्शन मोड में आ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के तहत, बुधवार से ही कोलकाता में सड़कों पर बुलडोजर उतार दिया है। कोलकाता के तिलजला इलाके में एक रिहायशी इमारत में बनी अवैध फैक्ट्री को बुलडोजर से गिरा दिया गया। इसी फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। बंगाल की नगर मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उन अवैध इमारतों को नोटिस भेजे जा रहे हैं जिनके पास फायर लाइसेंस या ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (NOC) नहीं है। उन इमारतों के मालिकों को पहले स्थिति सुधारने का एक मौका दिया जाएगा। मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आगे कहा कि इसके बाद भी यदि नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो में देखें कि अवैध निर्माणों पर सुवेंदु सरकार बुलडोजर एक्शन का क्या असर हो रहा है।