कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत, भगदड़ की VIDEO आई सामने

Kolkata Durga Pandal: कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक पंडाल में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गया। इस भगदड़ की वजह से 17 लोगों की मौत और 40 लोगों से ज्यादा घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।
stampede at kolkata durga pandal.jpg
कोलकाता दुर्गा पंडाल में भगदड़ सोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कोलकाता के चोरबागान पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत

  • बंगाल सरकार ने जारी किया टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर-18003455678

  • प्रधानमंत्री ने PMNRF से मृतक परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की।

Stampede At Kolkata Durga Pandal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार रात दुर्गा पूजा के दौरान चोरबागान सार्वजनिक पंडाल में भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 40 लोगों के घायल होने की खबर है।

इस दुर्घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लोग भागते फिरते चिल्लाते हुए दिख रहे है। घटनास्थल पर जूते, बैग और पानी की बोतलें बिखरी नजर आईं। दमकल और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने की भी खबर है।

सरकार ने जारी किया टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

दुर्गा पूजा के दौरान हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है, जिस पर लोग संपर्क कर सकते हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई लोग बेहोश हो गए थे और कुछ को मोटरसाइकिल पर बैठाकर वहां से ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी कहा कि उन्होंने आसपास कई लोगों को बेहोश होते और उन्हें बाइक से ले जाते देखा। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी

stampede at kolkata durga pandal.jpg
कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

सीएम ने घायलों से मुलाकात की

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति मचने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए।

stampede at kolkata durga pandal.jpg
बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

पीएम ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान हुए हादसे पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है। पीएमओ की तरफ से पोस्ट जारी कर इस दुर्घटना में जान गवाने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री ने PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com