संजय राउत को सजा मिलने के बाद किरीट सोमैया ने की प्रेस कांफ्रेंस, मिली फर्जी कंपेन की सजा
सोमैया परिवार के खिलाफ 100 करोड़ का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाकर संजय राउत ने जो अभियान चलाया था, उसको लेकर वह कोई सबूत पेश नहीं कर पाए थे। इसलिए कोर्ट ने सजा व जुर्माना लगाया है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
संजय राउत को सजा मिलने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उद्धव ठाकरे के निकटतम सहयोगी, राज्यसभा के इतने वरिष्ठ सदस्य संजय राउत जो गलत कंपेन चलाकर बदनाम करने की कोशिश की थी, उसका फैसला आ गया है। अब संजय राउत को जेल के साथ-साथ जुर्माने की भी सजा हुयी है। सोमैया परिवार के खिलाफ 100 करोड़ का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाकर जो अभियान चलाया था, उसको लेकर वह कोई सबूत पेश नहीं कर पाए थे। साथ ही किरीट सोमैया ने जब तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और तत्कालीन पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी तो भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी।