पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Katni News: कटनी रेलवे स्टेशन पर पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 बच्चे बरामद। बिहार से महाराष्ट्र ले जा रहे थे शिक्षक, मानव तस्करी के संदेह में RPF की बड़ी कार्रवाई।
- Written By: सजल रघुवंशी
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के कटनी में आरपीएफ, जीआरपी और बाल कल्याण समिति ने संयुक्त अभियान चलाकर पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित निकाला है। ये बच्चे बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हैं और इन्हें महाराष्ट्र के लातूर और उदगीर स्थित मदरसों में ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, बच्चों के साथ मौजूद वयस्कों के पास टिकट तो थे, लेकिन माता-पिता का कोई आधिकारिक सहमति पत्र नहीं मिला, जिससे मानव तस्करी का संदेह गहरा गया है। बच्चों के साथ मौजूद सद्दाम नाम के व्यक्ति ने खुद को शिक्षक बताते हुए दावा किया कि वे 10 साल से बच्चों को शिक्षा के लिए ले जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस इसे बाल श्रम या तस्करी का मामला मानकर जांच कर रही है। फिलहाल बच्चों को कटनी और जबलपुर के बाल गृहों में शिफ्ट किया गया है और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।