आ रही है कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया-3, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन को लेकर ऐसा है रिएक्शन
'भूल भुलैया 3' में रूह बाबा की कहानी को आगे देखने को मिलेगी। भूल भुलैया 3' आने के बाद ही इसके अगले सिक्वल की स्क्रिप्टिंग शुरू हो जाएगी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया-3 को लेकर काफी उत्साहित हैं। मीडिया से बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा कि मुझे ऐसा लगा जैसे मैं सपने में हूं। सेट पर माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के साथ होना और लंच करने से लेकर उनके साथ अभिनय करने तक की एक-एक बातें यादगार हैं। ‘भूल भुलैया 3’ के सेट पर उनके साथ बिताए गए पल मुझे हमेशा याद रहेंगे। ‘भूल भुलैया 3’ में रूह बाबा की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा, जिसमें वह लोगों को नकली भूतिया मुठभेड़ों से बेवकूफ बनाता है। लोगों को बस 1 नवंबर का इंतजार हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि जैसे ही ‘भूल भुलैया 3’ आएगी, 4 की स्क्रिप्टिंग शुरू हो जाएगी।