कर्नाटक सियासत में भूचाल, भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंत्री बी नागेंद्र का फिर इस्तीफा

B Nagendra Resignation: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्री बी नागेंद्र ने फिर इस्तीफा दिया। वाल्मीकि निगम घोटाले के दबाव के चलते 25 दिनों में दोबारा पद छोड़ना पड़ा।
B Nagendra wiping away tears during his resignation speech.
BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

Karnataka Minister Resignation News: कर्नाटक की सियासत में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे डी.के. शिवकुमार सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा सौंपते वक्त नागेंद्र कैमरे के सामने भावुक होकर रो पड़े और उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को बीजेपी की साजिश करार दिया।

यह विवाद वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम घोटाले से जुड़ा है, जिसमें लगभग ₹89 करोड़ 63 लाख के अनधिकृत लेन-देन का आरोप है। यह मामला मई 2024 में लेखा अधीक्षक पी चंद्रशेखरन की आत्महत्या के बाद सामने आया था। नागेंद्र ने पहले भी जून 2024 में इस मुद्दे को लेकर इस्तीफा दिया था।

इसके बाद 3 अगस्त 2026 को उन्हें योजना और सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी देकर कैबिनेट में वापस लाया गया था, लेकिन विपक्ष के चौतरफा दबाव के कारण उन्हें मात्र 25 दिनों में दोबारा अपना पद छोड़ना पड़ा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com