SDM का दिखा खौफनाक रूप! जलभराव की शिकायत करने पहुंचे बुजुर्ग को दी धमकी- "तुम्हारा इलाज कर देंगे", देखें VIDEO

Kanpur Dehat DM office argument: कानपुर देहात में जलभराव की शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों पर भड़के SDM प्रद्युमन कुमार। वायरल वीडियो में अधिकारी ने कहा इलाज कर देंगे, यहाँ से चले जाओ।

Kanpur Dehat SDM Threatens Complainant: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सरकारी व्यवस्था और अधिकारियों के संवेदनहीन रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गाजापुरवा गांव के करीब एक दर्जन ग्रामीण जलभराव और भीषण गंदगी जैसी गंभीर समस्याओं से परेशान होकर अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले दो सालों से लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

जब पीड़ित जनता ने अपनी समस्या प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखी, तो एडिशनल मजिस्ट्रेट प्रद्युमन कुमार आग बबूला हो गए। वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि अधिकारी ने गुस्से में आकर फरियादी से यहां तक कह दिया कि "यहां से चले जाओ, तुम्हारा इलाज कर देंगे" इस शर्मनाक वाकये के दौरान एक बुजुर्ग हाथ जोड़कर अपनी समस्या का समाधान गुहार लगाता नजर आया। इस घटना ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि यदि जनता की समस्या सुनने वाले अधिकारी ही इस तरह का धमकाने वाला रवैया अपनाएंगे, तो आम आदमी न्याय के लिए आखिर कहां जाएगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com