बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
Kanpur Dehat CO Viral Video: कानपुर देहात के CO संजय सिंह का विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते हुए दिखे कि पब्लिक को बवाल करने दो, पुलिस मत भेजना, दूर से खड़े होकर देखो।
- Written By: अमन मौर्या
CO Sanjay Singh Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से पुलिस व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बेहद विवादित वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पीस कमेटी की बैठक के दौरान सीओ संजय सिंह पुलिसकर्मियों को हैरान करने वाला फरमान सुनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे कथित तौर पर कह रहे हैं कि पब्लिक को बवाल करने दो, पुलिस पहले मत पहुंचना, दूर से खड़े होकर तमाशा देखो तभी ये लोग सुधरेंगे। इतना ही नहीं, वे एक पुराने वाहन चालक से मारपीट के मामले का जिक्र करते हुए यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि जांच में बचाना था, आगे भी बचा लूंगा।
इस शर्मनाक बयान के बाद विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है और वे पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है, लेकिन जनता की सुरक्षा को ताक पर रखने वाले इस वीडियो ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।