नहीं रही नक्सलियों से भिड़ने वाली CRPF की खूंखार K9 रोलो डॉग, जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 228 बटालियन का हिस्सा रहे K9 रोलो डॉग का निधन हो गया। अब सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए K9 रोलो का अंतिम संस्कार किया गया है।
- Written By: आकाश मसने
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 228 बटालियन का हिस्सा रहे K9 रोलो डॉग का निधन हो गया। 27 अप्रैल 2025 को उस पर हमला हुआ था। लंबे समय तक चल इलाज के बाद अब उसकी मौत हो गई है। अब सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए K9 रोलो का अंतिम संस्कार किया गया है। महज 2 साल का K9 रोलो सीआरपीएफ की 228 बटालियन का हिस्सा था। छत्तीसगढ़ में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में भी K9 रोलो ने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, एक खास ऑपरेशन के दौरान ड्यूटी से लौटते वक्त K9 रोलो मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया।दरअसल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर स्थित करेगुट्टा हिल्स में नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा था। के9 रोलो अपनी ड्यूटी खत्म कर एक सिपाही के साथ घर लौट रहा था, तभी उसे जंगल में मधुमक्खियों का छत्ता दिखा। मधुमक्खियों ने सिपाही और के9 रोलो पर हमला कर दिया। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। सीआरपीएफ समेत कई बटालियन इस अभियान का हिस्सा हैं। मधुमक्खियों के डंक का शिकार के9 रोलो ने एनाफिलेक्टिक शॉक के कारण दम तोड़ दिया।