JPSC-JSSC प्रोटेस्ट में गूंजी छात्रों की दहाड़! पुलिस की झड़प के दौरान बेहोश हुई छात्रा, देखें VIDEO

ABVP members arrested Ranchi: रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा के खिलाफ एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन, हंगामे के दौरान छात्रा बेहोश और पुलिस ने कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार।

JPSC-JSSC Protest ABVP Members: झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान हंगामे के बीच एक प्रदर्शनकारी छात्रा अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलने के लिए बल प्रयोग किया गया और महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी बदसलूकी की गई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में भर दिया। छात्रों ने हेमंत सोरेन सरकार पर युवा विरोधी नीतियों का गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि वे अपना हक लेकर रहेंगे और परीक्षा में धांधली की उच्चस्तरीय जांच की मांग पर डटे रहेंगे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com