संविधान के 75 साल की चर्चा पर जेपी नड्डा ने कांग्रेस को दिखाया आइना
राज्यसभा में संविधान के 75 साल की चर्चा पर बोलते हुए सदन के नेता और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी को आधे हाथों लिया...
- Written By: विजय कुमार तिवारी
राज्यसभा में संविधान के 75 साल की चर्चा पर बोलते हुए सदन के नेता और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया और कहा कि जिस आर्टिकल 370 का कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों ने समर्थन किया और जम्मू कश्मीर में फिर से वापस लाने की वकालत की, उस आर्टिकल 370 के जरिए वहां रहने वाले और बाहर से लाकर बसाए गए लोगों को कितना भेदभाव का शिकार होना पड़ता था, यह जनता को जानने की जरूरत है। हमारे देश में पश्चिमी पाकिस्तान से आए हुए तीन बड़े राजनेता देश के प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे, लेकिन अगर कोई व्यक्ति पाक अधिकृत कश्मीर से जम्मू कश्मीर में आता तो वह वहां पर ना तो पंचायत का चुनाव लड़ सकता था और ना ही जम्मू कश्मीर की विधानसभा में जा सकता था। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी ने इस आर्टिकल 370 को खत्म करने का निर्णय लिया और इससे वहां पर रहने वाले कई लोगों को समान अवसर मिलने लगा।