पूर्वांचल और बिहार के लोगों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी कह रहे हैं जेपी नड्डा, संजय सिंह ने पेश किए आंकड़े
संजय सिंह ने कहा कि पूर्वांचल और बिहार के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सदन के नेता बांग्लादेशी तथा रोहिंग्या कहकर संबोधित कर रहे हैं। जनता इसका जवाब दिल्ली के विधानसभा चुनाव में देगी ...
- Written By: विजय कुमार तिवारी
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने संविधान के 75 साल की चर्चा के दौरान बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जिस तरह से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए वहां के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कटवाने के लिए आवेदन दे रहे हैं, उससे साफ हो गया है कि वे लोग अबकी बार चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना चाहते हैं। संजय सिंह ने इस दौरान कई विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट में काटे गए नाम और उसके आंकड़े पेश करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अबकी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐसी हरकत की जा रही है। वहीं इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता में अभी तक रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के वोटों से बनी हुई थी। इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए संजय सिंह ने कहा कि पूर्वांचल और बिहार के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सदन के नेता बांग्लादेशी तथा रोहिंग्या कहकर संबोधित कर रहे हैं। जनता इसका जवाब दिल्ली के विधानसभा चुनाव में देगी और उनकी जमानत जब्त करके देगी।