Jharkhand Student CM Residence Surrounded: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों ने ऐलान किया कि गांधीवादी तरीके से न्याय न मिलने पर अब आंदोलन की रूपरेखा पूरी तरह बदल दी गई है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि 11वीं से 13वीं जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच नहीं कराई गई
तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने पद से इस्तीफा देना होगा। अपनी मांगों के समर्थन में छात्रों ने जिलों में सरकार का पुतला दहन करने का फैसला किया है। साथ ही, चेतावनी दी है कि यदि अनशन पर बैठे छात्रों को कुछ हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदार सरकार की होगी। आक्रोशित युवाओं ने साफ कर दिया है कि अब आर-पार की लड़ाई होगी और भारी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का ऐतिहासिक घेराव किया जाएगा।