Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
Japan Mango Import Ban: जापान ने बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय आम लेने से मना कर दिया है। ऐसा दूसरी बार है जब इस देश ने बड़ा फैसला लिया हो लेकिन इसके पीछे की वजह एक छोटा सा कीड़ा है।
- Written By: तनमय बरनवाल
Japan Bans Indian Mangoes: जापान ने भारत के आमों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जिसके बाद इसकी चर्चा काफी हो रही है। ये फैसला ऐसे समय पर लिया गया जब भारत में आम के बागानों में फल लटके है। जिस आम को भारत की पहचान माना जाता है। उसी भारतीय आम को अब जापान ने रोक दिया है। जिनमें अल्फांसो, केसर, लंगड़ा, चौसा और बंगनापल्ली जैसे भारत के मशहूर आम अब जापान के बाजार में नहीं पहुंच पाएंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल क्या भारतीय आम में कोई बीमारी निकल आई? क्या आम खाने लायक नहीं रहा? या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? क्यों की जैसे ही ये खबर सामने आई लोगों ने ये सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं।
एक छोटे कीड़े की वजह से कैसे रुका निर्यात?
बता दें कि करीबन दो दशक बाद जापान ने बड़ा फैसला लेते हुए एक बार फिर भारतीय आमों पर इतनी बड़ी कार्रवाई की और इसकी वजह है एक छोटा सा कीड़ा जिसका नाम फ्रूट फ्लाई। अब सवाल ये है आखिर फ्रूट फ्लाई क्या है?और एक छोटे से कीड़े की वजह से पूरा निर्यात कैसे रुक सकता है? आसान भाषा में समझिए फ्रूट फ्लाई एक छोटी उड़ने वाली मक्खी होती है। लेकिन कृषि विशेषज्ञ इसे बेहद खतरनाक कीट मानते हैं। क्यों? क्योंकि इसकी मादा मक्खी फलों के ऊपर अंडे देती है। इसके बाद अंडों से निकलने वाले लार्वा फल के अंदर घुस जाते हैं। और अंदर का गूदा खाना शुरू कर देते हैं। बाहर से फल ठीक दिखाई देता है लेकिन अंदर से धीरे-धीरे सड़ने लगता है। यानी पूरा फल खराब हो सकता है। अब सवाल ये है कि आखिर जापान को भारतीय आमों में क्या मिला? जाननें के लिए पूरा वीडियो देखें।