जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद आतिशी समेत AAP के नेता रिहा, फतेहपुर बेरी थाने के बाहर समर्थकों का हंगामा, VIDEO

AAP Protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं पूर्व सीएम आतिशी और अन्य AAP नेताओं को रिहा कर दिया गया है। जानें इस वीडियो में पूरी खबर।

Atishi Released Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर निर्वाचन आयोग और एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन कर रही आम आदमी पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और अन्य नेताओं को लंबी पूछताछ व हिरासत के बाद फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया है। रिहाई से पहले थाने के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध जताया।

मीडिया से बातचीत करते हुए आतिशी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला और इसे तानाशाही करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस नियम और कानूनी प्रक्रिया के उन्हें और अन्य कार्यकर्ताओं को दिनभर अवैध रूप से डिटेन करके रखा गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और देश में वोट चोरी के मुद्दों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया, जिससे राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com