क्रिसमस पर राष्ट्रभक्ति का संगम! मुंबई के 300 साल पुराने चर्च में गूंजा ‘जन-गण-मन’, वीडियो वायरल
Mumbai: मुंबई के 300 साल पुराने सेंट थॉमस कैथेड्रल में क्रिसमस की प्रार्थना से पहले राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ गाकर एकता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है।
- Written By: मनोज आर्या
Mumbai Christmas Viral Video: कहते हैं मुंबई एक ऐसा शहर है जो कभी सोता नहीं, लेकिन कभी-कभी यह शहर कुछ ऐसा कर जाता है कि पूरी दुनिया ठहरकर इसे देखने लगती है। इस बार मौका था क्रिसमस का, और जगह थी मुंबई का ऐतिहासिक 300 साल पुराना ‘सेंट थॉमस कैथेड्रल’। यहां हुए एक कार्यक्रम ने न सिर्फ चर्च में मौजूद लोगों का दिल जीता, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए पूरे देश को एकता और भाईचारे का एक बेहद खूबसूरत संदेश दे दिया। क्रिसमस की एक विशेष संगीत संध्या की शुरुआत आम तौर पर धार्मिक गीतों या कैरल्स से होती है, लेकिन सेंट थॉमस कैथेड्रल में नजारा कुछ अलग था। कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर ‘वाइल्ड वॉयस क्वायर इंडिया’ ने भारत के राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के साथ की।