जम्मू-कश्मीर में आया प्रलय! खिलौनों की तरह बह गईं 200 से अधिक गाड़ियां, VIDEO वायरल
Cloudburst In Poonch Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ में बादल फटने से भीषण बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसमें 200 से अधिक गाड़ियां बहीं, कई घर तबाह हो गए। विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- Written By: अमन मौर्या
Jammu Kashmir Flood Video: जम्मू-कश्मीर में मौसम के बिगड़े मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। यहां भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटना से अचानक बाढ़ आ गई। इससे खौफनाक मंजर पैदा हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान राजौरी और पुंछ जिलों में देखा जा रहा है। नौशेरा में मनावर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे रिहाइशी इलाके, बाजार और कई मकान पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। सैलाब की चपेट में आने से 200 से अधिक गाड़ियां खिलौनों की तरह बह गईं और एक महिला के भी लापता होने की खबर है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तड़के सुबह अचानक तेज पानी का बहाव आया। इससे भारी नुकसान हुआ। इसमें कई लोगों के घर, राशन, कपड़े और मवेशी बह गए हैं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव अभियान जारी है। लोगों को नदियों और नालों से दूर रहने व गैर-जरूरी यात्रा से बचने के एडवाइजरी जारी की गई है।