नेशनल कॉन्फ्रेंस को सरकार बनाने की उम्मीद, कांग्रेस के साथ रहेगा गठबंधन
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने चुनाव लड़ने के मामले पर पहले तो चुप्पी साध ली और ऐसे सवाल का जवाब देने से टाल गए, लेकिन यह बताया कि वे गठबंधन से बहुत खुश हैं और चुनाव बाद सरकार बनाएंगे..
- Written By: विजय कुमार तिवारी
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद कहा कि मुझे उम्मीद है कि सब एकजुट होंगे और एक दशक बाद राज्य में लोकतंत्र की बहाली हो। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सारे बातें बैठक के दौरान बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुयी हैं। गठबंधन पटरी पर है और भगवान की कृपा से यह आगे भी जारी रहेगा। हम लोग मिलकर राज्य विरोधी ताकतों को हराएंगे। उसके बाद आगे की रणनीति बनाएंगे।