जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फाड़ा गया वक्फ़ का नया कानून, सदन में बुलाने पड़े मार्शल
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ के कानून को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। नेताओं ने विधानसभा में जमकर नारेबाजी की और कानून की प्रतियों को फाड़ते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। सदस्यों को शांत कराने के लिए स्पीकर चिल्लाते रह गए..
- Written By: विजय कुमार तिवारी
वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों से पास होने और राष्ट्रपति के द्वारा इसे मंजूरी भी दे दिए जाने के बाद भले ही अब ये कानून बन गया है, लेकिन विपक्षी दलों के लोग वक्फ कानून के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखे हुए हैं। कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं तो वहीं जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ और कानून की प्रतियां फाड़कर अपना आक्रोश दिखाया, जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। कहा जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ संशोधन अधिनियम पर स्थगन प्रस्ताव को स्पीकर द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ।