जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, राजौरी में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का हुआ प्रशिक्षण
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतराना शुरू कर दिया है। 10 साल बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी पूरी तैयारी में जुटा है। 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर स्थानिय लोगों में भी काफी चहल-पहल है।
- Written By: शानू शर्मा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतराना शुरू कर दिया है। 10 साल बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी पूरी तैयारी में जुटा है। 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर स्थानिय लोगों में भी काफी चहल-पहल है। वहीं चुनाव आयोग द्वारा राजौरी में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रशिक्षण हुआ है। साथ ही वहां अधिकारियों को ट्रेनिंग भी दी गई है। सभी अफसरों को उनके ड्यूटी के बारे में जानकारी दी गई है। एक दिन में 300 लोगों को उनकी जिम्मेदारी समझाई गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो शिफ्ट में ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग देने वाले अधिकारियों का कहना है कि हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं ये चुनाव काफी सही तरीके से हो। साथ ही इस चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। सभी अधिकारियों को फार्म भरने का और ईवीएम के इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई है। साथ ही वोटर लिस्ट को कैसे भरने है, कैसे वीवीपैट को हैंडल करना है, इन सभी बातों की जानकारी दी गई है।