MEA प्रेस ब्रीफिंग: भारत-चीन सीमा विवाद पर विदेश मंत्रालय का स्पष्ट बयान, शांति और स्थिरता बेहद जरूरी- VIDEO

LAC Tension India China News: आईटीबीपी प्रमुख के अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर टकराव वाले बयान पर विदेश मंत्रालय ने शांति और स्थिरता बनाए रखने की बात कही है।

Randhir Jaiswal MEA Press Briefing: आईटीबीपी के डीजी के बयान के बाद भारत-चीन विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है।

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए राजनैतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत जारी रखे हुए हैं। इससे पहले आईटीबीपी प्रमुख ने अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में चीनी सैनिकों के साथ आमने-सामने की स्थिति और तनाव बने रहने का जिक्र किया था। दोनों देश गलतफहमी से बचने और सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए लगातार संपर्क में हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com