ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत को क्यों सता रहा है डर? देखें VIDEO
इजरायल द्वारा ईरान पर हमले से भारत की कूटनीति पर कई चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं। विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से कूटनीति और वार्ता पर जोर दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ईरान और इज़रायल के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। ईरान की ओर से तेल अवीव पर जोरदार मिसाइल हमले हो रहे हैं। इस बीच भारत ने गहरी चिंता जताई है और दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह वार्ता और कूटनीतिक प्रयासों के समर्थन में है और मदद देने को तैयार है। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि इज़रायल के PM नेतन्याहू ने उन्हें फोन कर स्थिति से अवगत कराया। पीएम मोदी ने क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।