चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
Bengal Chandranath Rath Murder: पश्चिम बंगाल में परगना 24 जिले के मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के पीए की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया।
- Written By: प्रिया जैस
West Bengal Political Violence: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के सामने आने के बाद बुधवार देर रात सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या से हड़कंप मच गया। बुधवार रात गोली लगने के बाद चंद्रनाथ रथ को विवासिटी हॉस्पिटल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके ड्राइवर को भी गोली लगी, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। इस हत्याकांड के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में आक्रोश भड़का। भाजपा नेताओं ने इस हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस और अभिषेक बनर्जी का हाथ होने का दावा किया।