हुसैन अली सलाम का नाम लेकर मोदी सरकार पर भड़की Iqra Hasan, मुसलमानों से भेदभाव का लगाया आरोप
Uttar Pradesh: इकरा हसन ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी को देश से नहीं, सिर्फ सत्ता और कुर्सी से मतलब है, और नफरत फैलाने वालों को जवाब देंगे।
- Written By: अक्षय साहू
Iqra Hassan Slams Modi Govt: उत्तर प्रदेश की कैराना संसदीय सीट से सांसद और समाजवादी पार्टी की नेता इकरा हसन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित ‘जश्न-ए-इमाम’ कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर कड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, इनको देश से कोई मतलब नहीं है, इनकी चिंता केवल अपनी सत्ता और कुर्सी को लेकर है। उन्होंने कहास हमारे बीच एक भाई हैं, जिनका नाम मोहम्मद दीपक है। इन्हें आप जरूर जानते होंगे। दीपक भाई ने हुसैनी सोच का जिंदा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने बिना डर के कहा कि ‘मैं मोहम्मद दीपक हूं’, और आज हमें ऐसे ही लोगों की जरूरत है जो नफरत के खिलाफ खड़े हों। दीपक भाई जैसे लोग नफरत फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। मैं उन्हें दिल से सलाम करती हूं और धन्यवाद अदा करती हूं। उन्होंने आगे कहा, हमारे देश में नफरत की राजनीति नहीं चलनी चाहिए, क्योंकि जब हम अपने पड़ोसी देशों से सम्मान खो देते हैं, तो इसका असर हमारी प्रतिष्ठा पर पड़ता है। पहले हमारा जो कद था, वह अब घट चुका है। अब हमारे पड़ोसी देशों में चीन ने अपनी जड़े मजबूत कर ली हैं, जबकि हम नफरत फैलाने वाले नेताओं की वजह से कमजोर हो गए हैं।