संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Iqra Hasan ने संसद में सरकार की विदेश नीति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सामने 'आत्मसमर्पण' और गलत ट्रेड डील के कारण देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम आसमान छू रहे हैं।
- Written By: अक्षय साहू
Iqra Hassan Slams Modi Govt: उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने हाल ही संसद में केंद्र सरकार की विदेश नीति पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लचर विदेश नीति ने देश को महंगाई और आपूर्ति संकट की कगार पर ला दिया है। सरकार भंडार पर्याप्त होने का दावा करती है, लेकिन कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सांसद ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के सामने झुकने के बजाय शहादत को अपनाया, जबकि भारत ने हाल में दो बड़े ब्लंडर किए अमेरिका के साथ ट्रेड डील और आत्मसमर्पण। इकरा ने बताया कि खाड़ी संघर्ष में भारत एशिया का सबसे ज्यादा नुकसान उठा रहा है। चीन सस्ता तेल उपलब्ध करा रहा है, जबकि भारत में एलपीजी और पेट्रोल महंगे हैं। उन्होंने अमेरिकी ट्रेड डील पर भी सवाल उठाया और कहा कि इसके कारण हमारे किसान अमेरिकी किसानों के मुकाबले कमजोर और नुकसान में हैं।