Video: हमारे साथ अन्याय हुआ….कुलदीप सेंगर को जमानत पर बोली रेप पीड़िता, छलका दर्द
Delhi High Court द्वारा कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को निलंबित करने और सशर्त जमानत पर रिहा करने के निर्देश देने से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने सवाल उठाए हैं और कहा कि हमारे साथ अन्याय हुआ है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Unnao Rape Case: उन्नाव रेप पीड़िता ने पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत पर कड़ा विरोध जताया है। पीड़िता ने साझा किया कि इस फैसले से आहत होकर उन्होंने आत्महत्या का विचार किया था, लेकिन अब वह मरकर नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट में लड़कर इंसाफ लेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सेंगर ने तिहाड़ जेल में रहते हुए भी अपने प्रभाव से मुख्य गवाहों पर गुंडा एक्ट लगवाया और उन्हें जेल में प्रताड़ित करवाया। पीड़िता ने इस साजिश में बृजभूषण शरण सिंह द्वारा सेंगर को पूरा सहयोग मिलने का भी गंभीर दावा किया है।
पीड़िता ने सुरक्षा हटाए जाने पर परिजनों की जान को खतरा बताते हुए कहा कि उनकी पूरी फैमिली को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया बर्बरता का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि शरीर में रॉड और 250 टांके होने के बावजूद उन्हें घसीटकर बस में फेंका गया। हाईकोर्ट की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह फैसला छुट्टियों से ठीक पहले आया है। अब उन्हें केवल सुप्रीम कोर्ट, मीडिया और जनता से न्याय की अंतिम उम्मीद है।