इंदौर में समय से पहले गहराया जल संकट, नर्मदा लाइन के बावजूद टैंकरों पर निर्भर रहने को मजबूर लोग, देखें VIDEO

Indore Municipal Corporation Action: इंदौर में कम बारिश के चलते अभी से जल संकट गहराने लगा है। कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत है और नगर निगम टैंकरों से सप्लाई कर रहा है।

Water Supply Tankers In Indore: मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में इस बार कम बारिश और गिरते भूजल स्तर के कारण समय से पहले ही गंभीर जल संकट गहराने लगा है। स्थिति यह है कि जिन टैंकरों का संचालन गर्मियों के दिनों में किया जाता था, वे अब भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं और लोगों को पानी उपलब्ध करा रहे हैं। नगर निगम के हाइड्रेंट्स पर पानी भरने के लिए टैंकरों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

हालांकि, ज़मीनी हकीकत यह भी है कि कई इलाकों में नर्मदा लाइन होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और उन्हें केवल टैंकरों के भरोसे ही रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोग पानी की इस किल्लत और वितरण व्यवस्था को लेकर काफी परेशान हैं। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने तालाबों को भरने, अतिरिक्त फंड की मांग करने और नए टैंकों के निर्माण व पाइपलाइन सुधार का कार्य योजनाबद्ध तरीके से शुरू कर दिया है ताकि आने वाले दिनों में नागरिकों को पेयजल की समस्या से राहत दिलाई जा सके।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com