Indore Rat Menace: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में चूहों का आतंक (Rat Menace) जानलेवा होता जा रहा है। साल 2025 के 11 महीनों में यहां 1251 लोग चूहों के काटने का शिकार होकर अस्पताल पहुंचे हैं। पीड़ितों का कहना है कि चूहे “बिल्ली जैसे बड़े” हो गए हैं और घरों के दरवाजों तक को कुतर रहे हैं। एक पीड़ित छात्र ने बताया कि सुबह 4 बजे उसे चूहे ने काट लिया, जिससे खून बहने लगा। छात्रों का आरोप है कि स्टूडेंट इलाकों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है, जिससे चूहों की तादाद बढ़ रही है। वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि पिछले तीन महीनों में ‘रैट बाइट’ के मामले तेजी से बढ़े हैं। चूहों के काटने पर पीड़ितों को एंटी-रेबीज (Anti-Rabies) के वही चार इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं, जो कुत्ते के काटने पर लगते हैं।