इंदौर के अस्पताल में बड़ी लापरवाही! नर्स ने पट्टी काटते समय मासूम का अंगूठा भी काटा, परिजनों का हंगामा- VIDEO
Indore Hospital: इंदौर में प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल एमवाय अस्पताल एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सुर्खियों में है। आइए जानते हैं पूरा मामला?
- Written By: मनोज आर्या
Indore MY Hospital: इंदौर में प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल एमवाय अस्पताल एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सुर्खियों में है। चूहा कांड के बाद अब चेस्ट वार्ड में नर्स की गलती से डेढ़ माह के मासूम बच्चे का अंगूठा कटने का मामला सामने आया है. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दअसल, बेटमा से निमोनिया के उपचार के लिए एक बच्चे को चेस्ट वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां मासूम बच्चे के हाथ में लगे टेप को नर्स कैंची से काट रही थी। इसी दौरान लापरवाहीवश कैंची बच्चे के अंगूठे पर लग गई, जिससे उसका अंगूठा कट गया। घटना के बाद वार्ड में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर सीधा आरोप लगाया कि नर्स ने काम में घोर लापरवाही बरती है। इंदौर में प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल एमवाय अस्पताल एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सुर्खियों में है।