इंदौर में हनी ट्रैप का गंदा खेल, वकील को जाल में फंसाकर मांगे ₹10 लाख; अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल- VIDEO
Indore Honeytrap Case: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से हनी ट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक गिरोह ने वकील नवनीत शर्मा को अपना निशाना बनाया।
- Written By: मनोज आर्या
Indore Honeytrap Case: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से हनी ट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक गिरोह ने वकील नवनीत शर्मा को अपना निशाना बनाया। मामला तब शुरू हुआ जब राजकुमार नामक एक पेंटर ने अपनी पत्नी साक्षी से पारिवारिक विवाद सुलझाने के बहाने वकील से संपर्क किया और उन्हें कुछ अश्लील फोटो व स्क्रीनशॉट दिखाए। मानवता के नाते जब वकील ने साक्षी को समझाकर मामला सुलझाने की सलाह दी, तो आरोपियों ने इसे ही उनके खिलाफ हथियार बना लिया। साक्षी और उसके साथियों ने वकील पर झूठा आरोप लगाया कि उन्होंने तलाक कराने के नाम पर ₹10 लाख की मांग की है]। इसके बाद, अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वकील से ₹10 लाख की फिरौती मांगी जाने लगी। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर वकील ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई।