Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य तनाव के बीच कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। कोई दुबई में तो कोई कुबैत में फंसा हुआ है। हालात बिगड़ने के बाद हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कई इलाकों में आवाजाही पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसी बीच इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने वीडियो जारी कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी है। इस जंग के बीच यूपी के शिवा सिंह भी इजरायल में फंस चुके हैं और उन्होंने बंकर से वीडियो जारी कर सरकार से मदद मांगी। इसके अलावा बिहार के लाल रोहित ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरू मानकर मदद की गुहार लगाई है। तीनों ने वीडियो संदेश के जरिए बताया कि जिस इलाके में वे रह रहे हैं, वहां लगातार सायरन बज रहे हैं और हमलों का डर बना हुआ है। उनका कहना है कि हालात हर दिन ज्यादा तनावपूर्ण होते जा रहे हैं।