Indian Railway Viral Video: जनरल कोच की भीड़, धक्कमधक्की, सीट को लेकर झगड़े और दरवाजों पर लटकते यात्री। ये तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर सिस्टम पर सवाल खड़े करती हैं। लेकिन हाल ही में वायरल हुए दो वीडियो ने इसी भीड़ के बीच इंसानियत की एक अलग तस्वीर पेश की है। वायरल वीडियो में एक पुलिस अधिकारी जनरल कोच के भीतर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खड़े होते नजर आते हैं। पहले वीडियो में दो महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ कोच के दरवाजे के पास फर्श पर बैठी दिखती हैं। भीड़ और खतरे को देखते हुए पुलिस अधिकारी तुरंत हस्तक्षेप करते हैं और अन्य यात्रियों से बात कर उन्हें सुरक्षित सीट दिलवाते हैं। दूसरे वीडियो में एक बुजुर्ग यात्री खड़ा है, जबकि कुछ लोग जरूरत से ज्यादा जगह घेरकर बैठे हैं। पुलिसकर्मी सख्त लहजे में समझाते हैं कि जनरल कोच में जगह रोकना गलत है और जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। फटकार का असर तुरंत दिखता है और बुजुर्ग को बैठने की जगह मिल जाती है।