ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना के सटीक वार से कांपा पाकिस्तान- देखें VIDEO
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने अपनी आधुनिक युद्ध प्रणालियों और तकनीकों का प्रभावी उपयोग किया, जिससे यह मिशन बेहद सफल साबित हुआ। इस मिशन में उपयोग किए गए अत्याधुनिक हथियारों ने दुश्मनों की रणनीति को नाकाम किया।
- Written By: मृणाल पाठक
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस अभियान के तहत सेना ने पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला कर करीब 100 आतंकियों को ढेर कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने अपनी आधुनिक युद्ध प्रणालियों और तकनीकों का प्रभावी उपयोग किया, जिससे यह मिशन बेहद सफल साबित हुआ। यह अभियान न केवल भारत की सैन्य ताकत का प्रतीक बना, बल्कि यह भी साफ संकेत दिया कि देश अब आतंकवाद के स्थायी खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मिशन में उपयोग किए गए अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकी संसाधनों ने दुश्मनों की रणनीति को पूरी तरह नाकाम कर दिया और उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा। ऑपरेशन सिंदूर भारत की सुरक्षा नीति में एक निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।