इंडियन आर्म्ड फोर्स की कार्रवाई से उड़े पाकिस्तान के होश, 4 एयरबेस पर हमले के बाद फुस्स हो गया जोश
10 मई को पाकिस्तान ने भारत के 26 रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था, जिसके बाद भारत ने ताबड़तोड़ हमला करते हुए पाकिस्तान के 4 एयरबेस को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। 10 मई की रात जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर के इलाके में भारतीय सशस्त्र बलों के द्वारा हवा में मार गिराने वाला मिसाइल सिस्टम एक्टिवेट कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि भारत के इस एक्शन से पाकिस्तान के कम से कम 4 एयरबेस को भारत के द्वारा नष्ट किया जा चुका है। 10 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत की 26 जगहों पर हमले की कोशिश की थी, जिसे नाकामयाब किया जा चुका था। इसे कोशिश को नाकाम करने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर जवाबी कारवाई करते हुए एयरबेस को निशाना बनाया। इसको लेकर रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। जानकारी के अनुसार, जम्मू और कश्मीर के राजौरी, पुंछ, अखनूर और उधमपुर में पाकिस्तान द्वारा तेजी से हमला किया जा रहा है, जिसके कारण धमाके की आवाज सुनाई दे रही है।